फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Objections will be resolved by December 20

20 दिसंबर तक आपत्तियों का होगा निस्तारण

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Objections will be resolved by December 20
20 दिसंबर तक आपत्तियों का होगा निस्तारण
विज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान एक से
पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान फार्म छह पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सात, 13, 21 व 27 नवंबर को इस अभियान की विशेष तिथियां होंगी। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। जबकि पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

डीएम ने बताया कि इस दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची लेकर उपलब्ध रहेंगे तथा लोगों को निशुल्क दिखाएंगे। वह दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए फार्म भी लिए रहेंगे, जिसे वह निशुल्क लोगों को उपलब्ध कराएंगे। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवती मतदाता बनने के पात्र होंगे। इन्हें फॉर्म-छह भरना चाहिए। आयु के प्रमाणपत्र के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र अनिवार्य है। यदि वह हाईस्कूल पास नहीं है तो कक्षा आठ या कक्षा पांच की टीसी लगा सकते हैं। बताया कि निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से जुडे़ अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि एक नवंबर 2021 से पांच जनवरी 2022 तक के मध्य स्थानांतरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed