{"_id":"6aee4498fdb47a74a90dd229","slug":"objections-resolved-the-board-will-now-reshuffle-examination-centers-basti-news-c-207-1-bst1001-171268-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आपत्तियां निस्तारित, अब बोर्ड करेगा परीक्षा केंद्रों में फेरबदल्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आपत्तियां निस्तारित, अब बोर्ड करेगा परीक्षा केंद्रों में फेरबदल्
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों को लेकर की गई आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार को कर दिया गया। जिला स्तरीय समिति ने सप्ताह भर तक विभाग की वेबसाइट पर प्राप्त 97 आपत्तियों पर सुनवाई की है। इसके बाद परिषद के पोर्टल पर रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। इसमें कुछ केंद्रों के फेरबदल की भी संस्तुति की गई है। हालांकि विभाग की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिला समिति की अंतिम रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है।
इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 74 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए परिषद की तरफ से ऑनलाइन 127 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। पहली सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की ओर से विभाग की वेबसाइट पर आपत्तियां मांगी गई थी। इसके बाद विभिन्न मुद्दों को लेकर कुल 97 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। इसमें 37 विद्यालयों की तरफ से मानक से अधिक दूरी का हवाला दिया गया था। जबकि परीक्षा केंद्र बनाए गए छह विद्यालयों की ओर से सेंटर निरस्त करने की सिफारिश की गई।
तीन विद्यालयों ने केंद्र परिवर्तन की दलील दी थी। 45 विद्यालयों ने केंद्र बनाने की मांग की थी। पांच विद्यालयों ने क्षमता से अधिक छात्र आवंटन को लेकर आपत्ति की थी। इन आपत्तियों पर जिला समिति ने गहनता से सुनवाई की। कुछ आपत्तियां जायज लगने पर परीक्षा केंद्र में संशोधन की संस्तुति की गई है। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निस्तारण का आखिरी दिन था। सभी आपत्तियों पर सुनवाई के बाद निस्तारण रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
डीएम की संस्तुति से परिषद को रिपोर्ट भेजी जा रही है। केंद्रों में फेरबदल का निर्णय परिषद स्तर पर होगा। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।