{"_id":"667b3b33af93a4599f0d3394","slug":"nursing-will-be-studied-in-medical-college-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119326-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिकल काॅलेज में होगी नर्सिंग की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिकल काॅलेज में होगी नर्सिंग की पढ़ाई
Wed, 26 Jun 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
दस करोड़ से तैयार होगा कॉलेज, मिले दो करोड़ रुपये
चुनाव के कारण नहीं हो सकी थी टेंडर की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है। भवन निर्माण की अनुमानित लागत 10.98 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। शासन ने दो करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने की पहल की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से पढ़ाई कराकर नर्सिंग स्टाफ तैयार करेगा। यहां पढ़ाई करने वाले बच्चों को अपने ही कॉलेज में नौकरी देगा। शासन ने भी गंभीरता दिखाते हुए 30 दिसंबर 2023 को मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कराने के लिए यूपी सिडको व उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है।
...
जल्द शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण
यूपी सिडको के नवागत अधिशासी अभियंता आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा