फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NSS and NCC cadets of APN took out Tiranga Yatra

Basti News: एपीएन के एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
NSS and NCC cadets of APN took out Tiranga Yatra
एपीएन पीजी कॉलेज के एनएसएस और एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा स्रोत कॉलेज
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने इसमें प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभियान में सहभागिता की। भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, महात्मा गांधी, भगत सिंह अमर रहे जैसे नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। संयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों डाॅ. ब्रजेश कुमार दूबे और डाॅ. चंद्रमिलन वर्मा ने किया। प्रो. एसपी सिंह, मेजर राजेंद्र बौद्ध, डाॅ. एएन भारती, डाॅ. विनोद कुमार सिंह, डाॅ. बलराम चौधरी, डाॅ. फूलदेव, प्रशांत पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed