{"_id":"5fb6b6518ebc3ea37252236f","slug":"nsa-basti-news-gkp3737730145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरोपुर प्रकरण : जेल में बंद दो पर रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरोपुर प्रकरण : जेल में बंद दो पर रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चुनावी रंजिश व वर्चस्व को लेकर आठ अक्तूबर को पैकोलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले मेें जेल में बंद दो आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। डीएम की संस्तुति पर इस संबंध में शासन ने अनुमोदन दिया है। आरोपियों को इस संबंध में पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है।
भैरोपुर में आठ अक्तूबर 2020 को कालीप्रसाद सिंह उर्फ पंडित सिंह और गुरुप्रसाद सिंह उर्फ विवेक सिंह आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी। दोनों पक्ष में हुए घमासान में 18 लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष की तहरीर पर 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इनमें से 19 लोगों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस कार्यालय के अनुसार एक पक्ष के काली प्रसाद सिंह उर्फ पंडित सिंह और दूसरे पक्ष के गुरुप्रसाद सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ दो नवंबर 2020 को रासुका की संस्तुति की गई थी। शासन ने 12 नवंबर को मुहर लगा दी।