फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now UP Home Gurd duty trais by location

ड्यूटी घोटाला: अब होगी लोकेशन आधारित हाजिरी

Fri, 22 Nov 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now UP Home Gurd duty trais by location
ड्यूटी घोटाला: अब होगी लोकेशन आधारित हाजिरी
विज्ञापन

बस्ती। होमगार्ड ड्यूटी घोटाला सामने आने के बाद शासन के तेवर सख्त हैं। एक तरफ अक्तूबर का वेतन और दूसरे देयकों का भुगतान लटक गया है, दूसरे जल्द ही हाजिरी का सिस्टम भी बदल जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मास्टर रोल पर हाजिरी के अलावा लोकेशन आधारित हाजिरी ली जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप, बायोमीट्रिक अटेंडेंस, आधार बेस्ड अटेंडेंस जैसे विकल्प प्रयोग किए जाएंगे। तीन माह के भीतर इसे लांच किया जा सकता है। आईजी आशुतोष कुमार के अनुसार शासन इसे लेकर काफी गंभीर है।
आईजी ने बताया कि अभी तक ड्यूटी के लिए मास्टर रोल कॉपी बनाई जाती है। जिसकी मूल प्रति जिला कमांडेंट के यहां जमा होती थी। कमांडेंट ड्यूटी अलाट करके आवंटन करते हैं। मगर उनके पास इस बात का कोई डाटा नहीं होता कि संबंधित जवान ड्यूटी पर गया अथवा नहीं। थाने के अथवा कार्यालय प्रभारी, ब्लॉक इंचार्ज आदि को भरोसे में लेकर फर्जी ड्यूटी साइन होती रहती है। इस व्यवस्था की कमजोर कड़ी ढूंढकर विभागीय जालसाज ड्यूटी घोटाला करते गए। दूसरा कोई रिकार्ड ही नहीं होता और न ही कहीं उपस्थिति दर्ज होती। ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की थानों की जीडी में ड्यूटी के पहले दिन एंट्री दर्ज होती थी, उसके बाद कब तक ड्यूटी की और कहां-कहां ड्यूटी की इसका कोई रिकार्ड नहीं होता था। इतना ही नहीं मास्टर रोल पर ड्यूटी लेने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का स्पष्ट नाम व हस्ताक्षर भी नहीं होता है। जिससे आसानी से यह पता लगाना मुश्किल है कि किस जगह कितने गार्ड ड्यूटी कर रहे हैं। इसके मद्देनजर नई व्यवस्था जल्द लांच होगी।
विज्ञापन

तैनात हैं 1460 होमगार्ड
अक्तूबर से वर्ष के आखिरी तिमाही के दौरान जिले में 1460 होमगार्ड जवानों की विभिन्न विभागों में डिमांड के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में 120 गार्ड, 70 मंडलायुक्त कार्यालय के अलावा पुलिस कार्यालय या इनसे जुड़े सरकारी प्रतिष्ठानों जैसे 25 कारागार, 10 अग्निशमन, यातायात ड्यूटी, 40 गार्ड कोतवाली थाना, इतने ही पुरानी बस्ती के अलावा जिले के बाकी सभी थानों पर होमगार्ड ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed