फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now the season of Shehnai will start

Basti News: अब शुरू होगा शहनाइयों का दौर, शादी के लिए होटल, मैरिज हाल फुल

Tue, 21 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now the season of Shehnai will start
बृहस्पतिवार को देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक क्रियाकलाप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ ही शहनाइयों का दौर शुरू हो जाएगा, जो 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान 10 दिन शादी का मुहूर्त पड़ रहा है। निर्बाध लग्न होने की वजह से देवोत्थान एकादशी पर ही शहर में 150 शादियां होने का अनुमान है। इसके लिए शहर के सभी होटल व बरात घर क हो चुके हैं। जिनके रिश्ते देरी से तय हुए, वे टेंट व कैटर्स के लिए चक्कर काट रहे हैं।
कारोबारियों के मुताबिक, बरात घर छह माह पहले ही बुक हो चुके थे। अब लोग बैंक्वेट हाल संचालकों के चक्कर काट रहे हैं। लोगों ने टेंट हाउस, कैटर्स, बैंड बाजा और डीजे बुक कराए हैं। ऐसे में संभावना है कि घर के आसपास खाली मैदान, सड़क या फिर पार्कों में भी शादी की रस्म पूरी होगी। होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विवेक गिरोत्रा के मुताबिक छह महीने से छाई मंदी अब दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए शहर के सभी होटल, बरात घर संचालक तत्पर हैं। उधर, बैंड बाजा, डीजे, बग्घी सहालग के लिए बुक हैं। 23 के बाद सर्वाधिक बुकिंग 27 नवंबर को है। दोनों दिन घंटों के मुताबिक से बुकिंग है। इसमें रात नौ बजे के बाद दूसरे आयोजन में पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए विशेष पैकेज
वर-वधू को सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों ने पैकेज तैयार कर लिए हैं। ज्यादातर में एडवांस बुकिंग है। कॉस्मेटिक के थोक कारोबारी जीशान के मुताविक ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन की मांग ज्यादा है। ब्यूटी पार्लरों में भी आठ से 20 हजार रुपये तक के पैकेज रखे गए हैं।
...
बैंड बाजा और डीजे की चल रही मरम्मत
त्योहारी सीजन में जिन डीजे वालों के स्पीकर खराब हुए हैं, वे उन्हें रिपेयर कराने में जुटे हैं। गांधीनगर व शालीमार मार्केट में कतार लग रही है। साउंड विक्रेता के मुताबिक डीजे में हाई बास की मांग ज्यादा है। पुराने स्पीकर में हाई वास उपकरण लगवा रहे हैं। बैंड बाजा वाले भी अपने वाद्ययंत्रों की मरम्मत करा रहे हैं

...
नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य देवस्य मिश्र के मुताबिक नवंबर में 23, 24, 27, 28 और 29, दिसंबर में 03, 04, 07, 08, 09 तिथियों पर विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों में ही ज्यादातर वैवाहिक आयोजन होंगे। अबूझ तिथि 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी और 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर है। इन दोनों तिथियों पर शहर में करीब 500 वैवाहिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed