फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notification will be issued on 29th April

Basti News: 29 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, इसी दिन से होगा नामांकन

Mon, 18 Mar 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Notification will be issued on 29th April
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम अंद्रा वामसी। संवाद
चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
विज्ञापन

मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, फोटो, पता की अशुद्धि सही करने के लिए 28 अप्रैल तक समय
कार्यक्रमों की सुविधा एप पर आन लाइन व एसडीएम से आफ लाइन ली जा सकती है अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, फोटो, पता की अशुद्धि सही करने के लिए 28 अप्रैल को शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। राजनीतिक दलों को दी गई अंतिम मतदाता सूची एवं मतदान के लिए बूथ पर दी गई मतदाता सूची एक होगी। इसमें किसी प्रकार का अंतर नहीं किया जाएगा। समय-समय पर नाम जोड़े जाने के बाद भी मतदाता सूची दी जाएगी। 29 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह जानकारी डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने दी है। वह रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोग के निर्देश पर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा होने के बाद आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की अनुमति संबंधित एसडीएम से ली जाएगी। अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अनुमति के लिए संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन भी प्रार्थनापत्र दिया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल को जाने वाले रास्ते, रूट प्लान, क्रिटिकल एवं बरनरेबल बूथ तथा किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़कर प्रचार-प्रसार करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के बारे में समय से सूचना प्रदान करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर कर्मचारियों की प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 17 सी फार्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्था की जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि छह मई है। नामांकन की जांच सात मई, नाम वापसी नौ मई और मतदान 25 मई को होगा। मतगणना चार जून को होगी।
चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। फोन नंबर- 05542-247132 है। प्रचार के लिए तैयार किए गए वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री का प्रशासन से सत्यापन कराना होगा। उसकी अनुमति मिलने के बाद ही इसे संचालित किया जा सकेगा।


इस मौके पर सीआरओ संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक,विधायक महेंद्र नाथ यादव ,राजनीतिक दल के ज्ञानेंद्र पांडेय, राम सुभाष वर्मा, केके तिवारी, जय हिंद गौतम, राजमणि पटेल एवं राजेश राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed