{"_id":"66198d9aaae3390d370e5786","slug":"not-getting-confirmed-ticket-for-three-months-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114877-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई की ट्रेनें फुल... तीन माह तक नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई की ट्रेनें फुल... तीन माह तक नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
- जिले मुंबई के लिए जाती हैं तीन नियमित व एक स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अगले माह से गर्मी की छुट्टियां पड़ रही हैं। इससे पहले ही जिले से होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। जिले से एक स्पेशल सहित चार ट्रेनें मुंबई के लिए जाती हैं। चारों में 29 जून तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
स्टेशन प्रबंधन के अनुसार, अवध, कुशीनगर व गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन माह तक वेटिंग चल रही है। यही हाल स्पेशल ट्रेन 01123 का भी है। इसमें शुक्रवार दिनभर कंफर्म टिकट मिल रहा था। लेकिन शाम होते होते 20 वेटिंग चलने लगी। गाड़ी संख्या 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस में 90 वेटिंग, गाड़ी संख्या 20104 एलटीटी एक्सप्रेस में वेटिंग 75 व गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में 110 वेटिंग चल रही है। रेल कर्मियों के अनुसार, फसलों की कटाई-मड़ाई समाप्त होने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक मुंबई कमाने के लिए निकल जाएंगे। ईद मनाने के लिए घर लौटे लोग भी अब मुंबई के लिए रवाना होने लगे हैं। संभ्रांत परिवार गर्मी की छुट्टियां बिताने मुंबई जाते हैं। यही कारण है कि अप्रैल से जून तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --