फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Not four, but 12 videos of the couple were made

Basti News: दंपती के चार नहीं, बल्कि 12 वीडियो बनाए गए थे

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Not four, but 12 videos of the couple were made
- रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड
विज्ञापन

- दंपती की मोबाइल से रिकार्ड किए गए कुल 07.48 मिनट के अलग-अलग क्लिप
- जहर खाने से लेकर हालत बिगड़ने तक की दास्तान क्लिप में मौजूद
- इन्हीं क्लिप के सहारे पुलिस ने पूरी की जांच,चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली के सामूहिक दुष्कर्म से आहत दंपती के खुदकुशी कांड में रोज नए राज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज खुला कि पुलिस के पास चार नहीं बल्कि 12 वीडियो है। शुरूआती दौर में पुलिस ने सिर्फ चार वीडियो की बात कही थी। पर, पुलिस की तफ्तीश के दौरान आठ और वीडियो क्लिप सामने आ गए। इसमें तीन मिनट का एक वीडियो राेंगटे खड़े कर दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह वीडियो जहर खाने के आधे घंटे बाद का है। इसमें घर के पिछले हिस्से में नल के पास चौकी पर दंपती तड़पती दिख रही है। दोनों वहां मौजूद अपने भतीजे से जल्द अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं। पत्नी कह रही है कि अभी वह मर जाएगी। उसके नस-नस में जहर पहुंच गया है। तो पति उसे दिलासा दे रहा कि अभी अगर डॉक्टर चाहेंगे तो हम बच जाएंगे। अभी बहुत समय है। उल्टी भी हो चुकी है।
रुधौली के सामूहिक दुष्कर्म के बाद खुदकुशी के मामले में पुलिस ने दावा किया उसके पास तफ्तीश में आठ और वीडियो मिले हैं। यह वीडियो सात सेकेंड से 3 मिनट तक का है। सभी वीडियो की रिकार्डिंग मृत दंपती के मोबाइल से की गई है। पुलिस के मुताबिक कुल 12 वीडियो अब तक सामने आ चुका हे। जो करीब 7 मिनट 48 सेकेंड का है। इसमें जहर खाने के पहले और खाने के बाद हालत बिगड़ने तक दंपती ने जो कुछ कहा उसका रिकार्ड है। यह वीडियो ही पूरे केस का आधार ह। विवेचक के मुताबिक वीडियो साक्ष्य के आधार पर ही तफ्तीश तेजी से की जा रही है। ताकि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दिया जाए।
विज्ञापन


कह दो तिरलोकिया के नाते जहर खा लिया...
पुलिस का दावा है कि यह वीडियो मृत दंपती के भतीजों ने बनाया। जो वहां पर मौजूद थे। पति वहां मौजूद दो लड़कों से कह रहा है कि अब तो विश्वास कर लो। इसके बाद उसका भतीजा अपने पिता को कॉल कर कहता है कि जल्दी आओ, चाचा ने जहर खा लिया है। उधर से एंबुलेंस बुलाने की बात कहा जा रहा है। पति बोलता है कि दो तिरलोकिया के नाते दोनों ने जहर खा लिया है। इसके बाद दोनों लड़के पति-पत्नी के ऊपर पानी डालने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली बच गई तो सबको बर्बाद कर दूंगी
जहर खाने के बाद कुछ देर बाद का एक 45 सेकेंड का वीडियो पुलिस के पास मौजूद है, जिसमें पत्नी को उल्टी होने लगती है। पति बोलता है कि नल के पास जाओ। तुम अब बची तो बची नहीं तो कोई बात नहीं। पत्नी बोलती है कि अब अगर बच गई तो सबको बर्बाद कर देगी। इसके बाद पास में खड़े उनके दोनों बेटे छप्पर में कुछ ढूंढने लगते हैं। 15 सेकेंड के एक वीडियो में पति कहता है कि बोलो कि तुम्हारा बलात्कार कर दिया है। बोलो कि हमें दारू पिलाकर बेहोश कर दिया है और फिर तुम्हारे साथ बलात्कार किया है।

---------------
यह है मामला
- 21 सितंबर को सुबह रुधौली कस्बे के एक दंपती ने अनाज में रखने वाला कीटनाशक खा लिया था। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां तीसरे दिन उसने भी दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद दो वीडियो सामने आए जिसमें दोनों ने मरने से पहले बताया है कि रविवार को त्रिलोकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से एक नाबालिग बताया गया।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed