Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No response to notice in handicapped certificate case, FIR prepared

Basti News: दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में नोटिस का जवाब नहीं, प्राथमिकी की तैयारीम

Wed, 04 Nov 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
No response to notice in handicapped certificate case, FIR prepared
बस्ती। जिले में संदिग्ध दिव्यांग प्रमाणपत्रों के मामले में नोटिस जारी होने के बावजूद सातों आवेदकों ने अब तक अपना पक्ष नहीं रखा है। अब सीएमओ कार्यालय उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में है। इससे प्रमाणपत्रों में कथित फर्जीवाड़े का मामला और गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को मेडिकल बोर्ड दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वालों की जांच करता है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मैनुअल प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसके आधार पर लाभार्थी या संबंधित विभाग पोर्टल पर आवेदन कर यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू करता है। सीएमओ कार्यालय में प्रमाणपत्र और आवेदन का सत्यापन होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन के दौरान सात दिव्यांग प्रमाणपत्र संदिग्ध मिले थे। इनकी जारी होने की तिथि के आधार पर जिला अस्पताल के मूल रजिस्टर से मिलान कराया गया तो संबंधित आवेदकों के नाम दर्ज नहीं मिले। कुछ प्रमाणपत्रों पर अंकित नाम और रजिस्टर के रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया। प्रमाणपत्रों पर लगी मुहर और हस्ताक्षर प्रथम दृष्टया सही दिखे लेकिन चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में भी विसंगतियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने संबंधित आवेदकों को नोटिस जारी कर प्रमाणपत्रों के संबंध में साक्ष्य और स्पष्टीकरण मांगा था।
नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी के अनुसार, संदिग्ध प्रमाणपत्रों से जुड़े लोगों में हनुमान वर्मा निवासी मरवटिया कुंवर, हर्रैया, अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी कटरा बाइपास, गांधीनगर, रोहित कुमार यादव निवासी धरमूपुर, दुबौलिया, सार्थक सिंह निवासी पकड़ी चौहान, दुबौलिया, हर्षित अंबेश निवासी पूर्वांचल भवन, कटरा मूड़घाट और अंजलि निवासी ननकर, नैकापार, कलवारी समेत सात लोग शामिल हैं। सभी को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अब विभागीय स्तर पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed