फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No relief to people suffering from electricity for 29 hours

Basti News: बिजली के लिए 29 घंटे से परेशान लोगों को राहत नहीं

Sun, 23 Jun 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
No relief to people suffering from electricity for 29 hours
पेड़ों की कटाई के कारण दिनभर पांच हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन

बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण की जद में आए पेड़ों की चल रही कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण के चलते शुक्रवार से पेड़ों की कटाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते शहर के एसबीआई और आवास विकास फीडर से बार-बार बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है। दिनभर बिजली न मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। फव्वारा तिराहा से कंपनी बाग तक करीब 250 उपभोक्ताओं को 29 घंटे बाद शनिवार की शाम पांच बजे बिजली मिली।
शनिवार से फव्वारा तिराहा से कंपनीबाग तक पेड़ों की कटाई का कार्य चला। इसके चलते गांधीनगर उपकेंद्र के एसबीआई और आवास विकास फीडर की बिजली आपूर्ति दो दिनों से रोक दी जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे रोकी गई आपूर्ति को रात 10:30 बजे बहाल की गई। फिर शनिवार की सुबह 11 बजे बिजली काट दी गई, जो शाम पांच बजे बहाल की गई।
विज्ञापन

लोगों को रविवार दिनभर कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत निगम के नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ों की कटाई के चलते लाइन डिस्टर्ब है। रविवार देर शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed