{"_id":"577ff13e4f1c1bd7497fbabe","slug":"no-power-to-upset-the-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न होने से मरीज परेशान
अमर उजाला बस्ती
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर एक माह से खराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर के परिसर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर एक माह से खराब पड़ा हैं। इसके चलते अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली के न रहने से डाक्टरों के साथ मरीजों को भी भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से जहां वार्डों में लगे पखें नही चल पा रहें है। वही अन्य उपकरण भी बेमतलब साबित हो रहे हैं।
तमाम जीवन रक्षक दवाओं पर भी बिजली न होने का प्रभाव पड रहा है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराबी के बाबत बिजली विभाग को लिखित और मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है। बताया कि पिछले एक माह बिजली आपूर्ति बाधित है। बताया कि शिकायत के बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर तो बदल दिया, मगर लगने के दूसरे ही दिन जल गया। बताया कि दूबारा ट्रांसफार्मर जले हुए एक सप्ताह से ऊपर हो गया। इससे डॉक्टरों के साथ ही मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सबसे अधिक कठिनाई मरीजों को हो रही है। दिन तो किसी तरह बिजली के अभाव मे काटा जाता है, मगर रात नहीं कटती।