{"_id":"5f0c96c98ebc3e63b42d879f","slug":"no-disclosure-of-murder-basti-news-gkp358025277","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशू हत्याकांड: सवा महीने में एक कदम नहीं बढ़ी तफ़्तीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशू हत्याकांड: सवा महीने में एक कदम नहीं बढ़ी तफ़्तीस
विज्ञापन
इशू हत्याकांड : सवा माह में एक कदम नहीं बढ़ी तफ्तीश
बस्ती। शहर और गंवई परिवेश के बीच तालमेल बैठाने की जद्दोजहद कर रही नगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर निवासी दीपमाला को लापता हुए सवा महीने बीतने को है। मगर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। अपनी ही 18 महीने की मासूम बेटी ईशू की हत्या का आरोप लिए दीपमाला जिंदा भी है कि मर गई, किसी को पता नहीं।
पति दुर्गा प्रसाद सहित ससुराल का बच्चा-बच्चा उसे बेटी की हत्या करके भाग जाने का आरोप लगा रहा है। जबकि मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने दीपमाला और उसकी बेटी को मारकर शव गायब कर दिया। पुलिस दोनों पक्ष के तर्कों के आधार पर तफ्तीश करने का दावा कर रही है लेकिन लकीर पीटने के अलावा उसके पास कोई ठोस आधार ऐसा नहीं है जिसके बूते केस को आगे बढ़ा सके। एसपी हेमराज मीणा का कहना है शहरी और ग्रामीण परिवेश में तालमेल न बैठा पाने की वजह से परिवार में कलह शुरू हुआ था जिसकी परिणति इस रूप में हुई। बेहद उलझी कहानी में जल्दबाजी करना जोखिम भरा कार्य है। लिहाजा पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन करके ही आगे बढ़ना चाहती है।
पति की दलील, पत्नी ने की हत्या
दीपमाला का पति दुर्गा प्रसाद का बयान है कि उसकी पत्नी कई दिनों से अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन लॉकडाउन का हवाला देकर पति उसे मायके जाने से मना कर रहा था। इस बात पर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। आरोप है कि नौ जून को दीपमाला ने गुस्से में अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आयशा की गला दबाकर हत्या कर दी और वह फरार हो गई।
विज्ञापन
कमरे में मृत मिली थी बच्ची
दीपमाला के पति दुर्गा प्रसाद ने बताया कि नौ जून सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उनकी पत्नी और 15 महीने की बेटी ईशू उर्फ आयशा के अलावा बूढ़ी मां घर पर थी। दोपहर करीब एक बजे घर से फोन आया कि उनकी पत्नी काफी देर से घर से कहीं निकली हुई है और खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा है। बेटी आयशा कमरे में सो रही है। उधर, काफी देर तक आयशा के न जगने पर जब घरवालों ने उसे जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घर पहुंचे दुर्गा प्रसाद ने सूचना नगर थाने पर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फरार मां की तलाश में जुटी है।