Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No CHOs posted for two years; center remains locked

Basti News: दो साल से सीएचओ की तैनाती नहीं, सेंटर पर ताला

Mon, 02 Nov 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
No CHOs posted for two years; center remains locked
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दो साल से अधिक समय बाद भी शुरू नहीं हो सका है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती नहीं होने से करीब 13 हजार की आबादी को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के 54 पुरवों में करीब 13 हजार लोग निवास करते हैं। इतनी बड़ी आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए वेलनेस सेंटर बनाया गया था, लेकिन जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती नहीं होने से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, केंद्र पर अक्सर ताला लटका रहता है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीण रामप्रकाश मौर्य ने बताया कि दो साल से अधिक समय से सीएचओ की तैनाती नहीं होने के कारण लोगों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई लोग मजबूरी में झोलाछाप चिकित्सकों से उपचार कराने को विवश हैं। उमाशंकर यादव ने कहा कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और वहां कोई जिम्मेदार कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता। विजय बहादुर, सुनील कुमार, सोनू मिश्रा, प्रभात और अनिल चौधरी ने सीएचओ की तैनाती की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कन्नौजिया ने बताया कि सल्टौआ में 30 सेंटर हैं, जिनमें 20 पर ही सीएचओ की तैनाती है। सीएचओ आने पर अजगैवा जंगल में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed