{"_id":"67d86f79cf0691de7208f117","slug":"nishad-party-burns-effigy-in-protest-against-comment-on-phoolan-devi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133575-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फूलनदेवी पर टिप्पणी के विरोध में निषाद पार्टी ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फूलनदेवी पर टिप्पणी के विरोध में निषाद पार्टी ने फूंका पुतला
Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद फूलनदेवी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंकते निषाद पार्टी के लोग-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव दीपू निषाद और जिलाध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर पूर्व सांसद फूलनदेवी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में डॉ. आशीष द्विवेदी और शुभांकर मिश्रा का पुतला फूंका।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजा गया। मांग की गई है कि पूर्व सांसद फूलनदेवी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में डॉ. आशीष द्विवेदी और शुभांकर मिश्रा के खिलाफ केस पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जाय।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे एक अन्य ज्ञापन में मांग की गई है कि शासनादेश के अनुरूप निषाद समाज के संबंधित जातियों को पिछड़ी जाति के स्थान पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से निषाद पार्टी के संगठन जिलाध्यक्ष संदीप निषाद, शिवशंकर श्रीवास्तव, हृदय लाल के साथ ही निषाद पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।