फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine people were named in the case of assault and damage to motorcycles and autos.

Basti News: मारपीट कर मोटरसाइकिल और ऑटो क्षतिग्रस्त करने में नौ नामजद

Mon, 19 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Nine people were named in the case of assault and damage to motorcycles and autos.
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट करने, वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नौ नामजद और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग निवासी प्रिंस गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर को आरोपियों ने शराब के नशे में उनके साथ ही उनके दोस्त और भाई की पिटाई कर दी। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक और पिकौरा सानी निवासी साधु सरन के ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर एठीडीह निवासी विनय कश्यप और अवनीश मिश्रा, बुधईपुर निवासी जेपी चौधरी उर्फ जयप्रकाश, रानीपुर निवासी आदर्श चौधरी, रमवापुर निवासी विपुल गुप्ता और नितिन, रेहरवा निवासी सुधांशु चौधरी, जितेंद्र चौधरी और गोविंद चौधरी के साथ तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed