{"_id":"64934f24079e0f3f7f02454a","slug":"nikal-gopal-represented-the-state-handball-team-in-farm-barn-basti-news-c-207-1-sgkp1006-292-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खेत-खलिहान में निकल गोपाल ने प्रदेश हैंडबाल टीम का किया प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खेत-खलिहान में निकल गोपाल ने प्रदेश हैंडबाल टीम का किया प्रतिनिधित्व
Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
66 वीं स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से गोपाल को मिला सिल्वर मेडल
बस्ती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। तभी तो गांव के खेत खलिहान से निकल युवा गोपाल ने हैंडबाल में अपना मुकाम बनाया। बहादुरपुर के ग्राम बेइली से आए गोपाल ने स्टेडियम में हैंडबाल को अपने लिए बेहतर समझा। इसके लिए उन्हें बेहतर कोच की जरूरत थी, जिसे पूरा किया हैंडबाल ओलंपिक संघ के सचिव अजय ने। उसकी प्रतिभा देखकर अजय ने उसे बेहतर ढंग से हैंडबाल की तकनीकी जानकारी दी। इसके बाद जब वह मैदान में उतरे तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बहादुरपुर ब्लाक के बेइली गांव निवासी रामकमल वर्मा के बेटे गोपाल वर्मा ने खेत-खलिहान खलिहान से निकल कर शहर के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खून पसीना बहाकर हैंडबाल में अपना परचम लहराया है। गोपाल ने हैंडबाल में मेहनत कर वर्ष 2022 में जूनियर अंडर 19 स्कूल नेशनल में सिल्वर मेडल जीता और वर्ष 2023 में जूनियर नेशनल टीम में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। गोपाल ने अपने जिले से 8 स्टेट चैंपिशिपशिप में प्रतिभाग किया और मेडल जीते। इस कामयाबी से उनके परिजनों समेत गांव के लोगों में खुशी की लहर है। गोपाल ने इसका श्रेय हैंडबाल सेक्रेटरी व जिला हैंडबाल ओलंपिक सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव को दिया है।