फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   niji aspataal ka lab adhigrahit

कोरोना वायरस की जांच को श्रीकृष्णा मिशन अस्पताल का लैब अधिग्रहित

Sun, 12 Apr 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
niji aspataal ka lab adhigrahit
कोरोना वायरस की जांच को निजी अस्पताल का लैब अधिग्रहीत
विज्ञापन

बस्ती। श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल बरगदवा बड़ेबन में स्थापित पैथकाइंड लैब में कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए कोरोना के मरीजों का निशुल्क सैंपलिंग एवं टेस्टिंग किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए अस्पताल को अधिग्रहीत किया है। डीएम ने इसका नोडल एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन को नामित किया है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि केवल उन्हीं व्यक्तियों का सैंपलिंग किया जाएगा जिसे सीएमओ ने रेफर किया हो। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिसे सर्दी, जुकाम, बुखार है या उस व्यक्ति की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री है, उसे प्राथमिकता पर कोरोना की जांच की आवश्यकता है। इसके लिए उसे कहीं जाने की आवश्यकता नहीं हैं। वह सीधे डाटा एंट्री ऑपरेटर कमलापति त्रिपाठी को मोबाइल नंबर 9450610034 पर फोन कर सकता है। उस व्यक्ति का सैंपल लेने के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ उसके घर पहुंचेगा
विज्ञापन

कहा कि सीएमओ की ओर से रेफरल फॉर्मेट पर ही किसी को रेफर किया जाएगा और उसकी एक प्रति डिप्टी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन के कार्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। प्राइवेट टेस्टिंग के लिए डॉ. हुसैन मरीज की हिस्ट्री के साथ फार्म उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए सीएमओ ऑफिस में डिस्पैच टीम के साथ क्षेत्रीय सफाई कर्मी, लेखपाल, आशा को भी तैनात किया गया है। कहा कि सैंपलिंग के लिए मरीज की क्लीनिकल हिस्ट्री एवं आईडी कार्ड देना अनिवार्य होगा। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के लिए सभी प्राइवेट लैबोरेट्री की ओर से शाम सात बजे तक जिला क्वालिटी परामर्शदाता सीएमओ ऑफिस को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed