{"_id":"694aeb9a57eb36e59c0a983f","slug":"nh-28-hadiya-chainpurwa-service-road-turns-into-potholes-basti-news-c-207-1-bst1005-149955-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-28 : हड़िया-चैनपुरवा सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-28 : हड़िया-चैनपुरवा सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल हाईवे-28 पर स्थित हड़िया और चैनपुरवा ओवरब्रिज स्थित सर्विस रोड पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे न केवल राहगीर चोटिल हो रहे हैं, बल्कि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हाईवे का यह दोनों सर्विस रोड जनपद के महत्वपूर्ण श्रेणी में है। गोरखपुर-लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने के लिए अधिकांश लोग इसी सर्विस रोड से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से अप और डाउन दोनों लेन की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोग वैकल्पिक रास्ते का सहारा ले रहे हैं, जिससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि ईंधन की खपत भी बढ़ गई है।
वर्तमान में घने कोहरे के कारण इन गड्ढों वाली सड़कों पर आवागमन और भी खतरनाक हो गया है। बताते हैं कि गोरखपुर-अयोध्या के बीच नेशनल हाईवे को दो पार्ट में बांटा गया है। जिम्मेदारी भी अलग-अलग है, ऐसे में मरम्मत और गड्ढे को भरने में कठिनाई हो रही है।