Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New street lights will be installed before Diwali.

Basti News: दिवाली से पहले लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट

Tue, 03 Nov 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
New street lights will be installed before Diwali.
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती दिवाली से पहले शहर को रोशन करने की तैयारी में है, जिसके तहत 25 वार्डों और प्रमुख मार्गों पर करीब 400 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे अंधेरा दूर होगा और जगमग रोशनी के बीच लोग त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन




दिवाली से पहले शहर की गलियों और प्रमुख मार्गों को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर पालिका ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी वार्डों में दिवाली से पहले 10 लाख रुपये से खरीदारी गई नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसमें 90 वाट और 120 वाट की लाइटें होंगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर भी अतिरिक्त लाइटें लगाई जाएंगी। इससे त्योहार के दौरान शहर की सड़कों और मोहल्लों में रोशनी बढ़ेगी।
विज्ञापन




नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी वार्डों के सभासदों से उन स्थानों की सूची मांगी गई है, जहां नई लाइटों की आवश्यकता है। सभासद अपने-अपने वार्ड में अंधेरे वाले स्थानों और जरूरत वाले मार्गों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराएंगे। इसके आधार पर लाइटें लगाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे जरूरत के अनुसार वार्डों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जा सके। शहर के कई मोहल्लों और संपर्क मार्गों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को शाम और रात के समय आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आबादी वाले क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था



ऐसे में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त लाइटें लगने से भी रात में आवागमन सुगम होगा। साथ ही त्योहार के दौरान बाजारों और आबादी वाले क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। नगर पालिका का लक्ष्य दिवाली से पहले सभी चिह्नित स्थानों पर लाइटें लगवाना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




सभासदों से मिलने वाली सूची के आधार पर स्थानों का चयन कर लाइटें लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। दिवाली से पहले यह काम पूरा होने पर शहर के 25 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी और त्योहार पर शहर रोशनी से जगमग नजर आएगा। -अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed