फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New fire station building will be built with Rs 18 crores

Basti News: 18 करोड़ से बनेगा नया फायर स्टेशन भवन

Mon, 04 Mar 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
New fire station building will be built with Rs 18 crores
- आवास विकास परिषद को नामित किया गया कार्यदायी संस्था
विज्ञापन

- पुराने फायर स्टेशन की भूमि पर बनेगा नया भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल मुख्यालय होने के बावजूद भवन विहीन फायर ब्रिगेड विभाग को जल्द नया भवन मिल जाएगा। कोतवाली के बगल में पुराने फायर स्टेशन वाली भूमि पर 18 करोड़ की लागत से यह भवन बनेगा। शासन की तरफ से इसकी मंजूरी देते हुए लागत का आगणन रिपोर्ट मांगा था। शुक्रवार को यह रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। वित्तीय संस्तुति मिलते ही कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद की तरफ से टेंडर जारी कर दिया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक कार्यवाही आगे बढ़ने की उम्मीद है।
लंबे समय से कोतवाली के बगल में जर्जर भवन में फायर ब्रिगेड का प्रशासनिक कार्य और जिले भर की आग की घटनाओं पर काबू पाने की कार्रवाई की जा रही थी। बाद में एक-एक करके तीनों तहसील मुख्यालय रुधौली, भानपुर व हर्रैया में भी फायर स्टेशन बन गया। इस बीच मुख्यालय पर स्थित फायर स्टेशन का भवन कंडम घोषित कर दिया गया। प्रशासनिक कार्यालय, सीएफओ, एएफओ कार्यालय सहित पूरा अमला हर्रैया फायर स्टेशन में शिफ्ट करके पुराने भवन को ध्वस्त करा दिया गया। करीब तीन साल से हर्रैया से ही सारा कार्य संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों के मुख्यालय से दूर रहने की वजह से तमाम विसंगतियां आ रही थीं लेकिन कोई विकल्प न होने की वजह से यही व्यवस्था अब तक चल रही है।
विज्ञापन

इधर, शासन से लिखापढ़ी के बाद नए भवन की मंजूरी मिली। आवास विकास परिषद को कार्यदायी एजेंसी नामित किया गया। जिसके बाद 18 करोड़ की लागत का आगणन रिपोर्ट भेजा गया है। जिससे प्रशासनिक भवन, आवास, गैरेज आदि बनाया जाएगा। करीब छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में तीन मंजिला भवन बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed