फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New Commissioner Akhilesh Singh took charge

Basti News: नवागत आयुक्त अखिलेश सिंह ने संभाला कार्यभार

Tue, 23 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
New Commissioner Akhilesh Singh took charge
नवागत मंडलायुक्त अखिलेश सिंह
बस्ती। नवागत मंडलायुक्त अखिलेश सिंह सोमवार को बस्ती पहुंचे। उन्होंने यहां आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बाद में उन्हें आयुक्त कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन

आयुक्त अखिलेश सिंह इसके पहले सहारनपुर में जिलाधिकारी थे। वह 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना ही अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है। सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से संचालित कराना उनकी प्राथमिकता में है। आम फरियादी को तत्काल न्याय मिलना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों की मदद से तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। पर्यवेक्षण और निरीक्षण का कार्य विभागाध्यक्ष स्वयं करेंगे। इसकी नियमित समीक्षा होगी। जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन, संतकबीर नगर के डीएम संदीप कुमार एवं सिद्धार्थनगर के डीएम संजीव रंजन, एसपी बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी, संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता एवं सिद्धार्थनगर के एसपी अमित कुमार आनंद आदि अधिकारियों ने आयुक्त को बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed