फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Network operating from Nepal

ई-टिकटिंग: नेपाल से संचालित हो रहा देश में नेटवर्क

Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Network operating from Nepal
ई-टिकटिंग: नेपाल से संचालित हो रहा देश में नेटवर्क
विज्ञापन

बस्ती। सॉफ्टवेयर के जरिए कमाई कर टेरर फंडिंग करने वाले गिरोह का नेटवर्क देश में ही नहीं,बल्कि पड़ोसी देश नेपाल की सीमा में भी फैला है। यहां से आईआरसीटीसी का सॉफ्टवेयर का धंधा ह्वाट्स एप के जरिए देश भर में किया जा रहा है।
हामिद के सॉफ्टवेयर का नाम खुलने के बाद धंधेबाज अब जांच टीम को झांसा देने का तानाबाना बुन रहे हैं। धंधेबाजों ने कथित सॉफ्टवेयर का नाम बदल दिया है। हालांकि जांच टीम ने धंधेबाजों के पैंतरों पर नजर जमा रखी है, मगर अब तक नेपाल में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

देशभर में संचालित ई-टिकटिंग के अवैध धंधे का पर्दाफाश होने के बाद जांच का दायरा टीम ने बढ़ा दिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में तमाम तथ्य सामने आए हैं। इनसे जो फीड बैक टीम ने लिया है उसमें यह तथ्य भी शामिल है कि आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर को बेचने के लिए सीमा से सटे नेपाल के कई क्षेत्र जहां भारत के इंटरनेट का नेटवर्क काम करता है उसका भी प्रयोग धंधेबाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे धंधे के मास्टर माइंड हामिद ने भी मीडिया को भेजे अपने आडियो में इसका खुलासा किया था कि सलमान व शमशेर नेपाल में शरण लिए हुए हैं और वे वहीं से इस धंधे को अंजाम देकर अकूत कमाई कर रहे हैं। हालांकि अब तक हामिद के आडियो से मिले तथ्यों की पुष्टि तो नहीं हो सकी है, मगर जांच टीम के निशाने पर शमशेर व सलमान भी हैं। इधर खबर है कि जांच टीम को बरगलाने के लिए सुपर सेलर हामिद के सॉफ्टवेयर का नाम बदल कर नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने के फिराक में हैं। यह अलग बात है कि इस सारे करतूतों की भनक जांच टीम के कानों तक पहुंच गई है, इसके बाद आरपीएफ, यूपी पुलिस व विजिलेंस की टीम सतर्कता से इस पर नजर जमाए हुए है।

प्रत्येक पहलुओं पर तफ्तीश: एसपी
एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि अभी इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन पिछले दिनों हुई गिरफ्तारी व बरामदगी के मद्देनजर इस तरह के हेरफेर की गुंजाइश से इंकार भी नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रत्येक पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed