फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NEET first round counseling will start from August 14

Basti News: 14 अगस्त से शुरू होगी नीट पहले राउंड की काउंसलिंग

Mon, 05 Aug 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
NEET first round counseling will start from August 14
नीट यूजी के लिए जारी किया गया विस्तृत कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2024 के विवाद के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। विवादों का निस्तारण हो जाने के कारण अब मेरिट लिस्ट के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 14 अगस्त से पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग पोर्टल पर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले प्रशांत पांडेय ने बताया कि चार चरणों में होने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद शेष रिक्त सीटों के आधार पर काउंसलिंग आगे भी बढ़ाई जा सकती है। नीट यूजी के अभ्यर्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए कई चरणों की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। प्रत्येक राउंड में नीट काउंसलिंग विंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। अभ्यर्थियों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नेट बैंकिंग या अन्य विधि से पंजीकरण शुल्क भुगतान करना होगा
विज्ञापन

इसके बाद उम्मीदवारों को एमसीसी पोर्टल पर पंजीकृत खाते में लॉगइन कर अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को भरे गए विकल्पों को लॉक कर उनका प्रिंट आउट प्राप्त करना होगा। मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले राहुल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय और कॉलेज उम्मीदवारों के दर्ज पंजीकरण विवरण के अनुसार विकल्पों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीसी पहले एक अनंतिम परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवारों को अगर कोई आपत्ति होगी तो वह दर्ज करा सकेंगे। अंतिम परिणाम के बाद जिन अभ्यर्थियों की सीटें आवंटित हो जाएंगी उन्हें दस्तावेज के सत्यापन और सीट की पुष्टि के लिए संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करेंगे उनका सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
..
अभ्यर्थी को रखे ध्यान
-पहले, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए छात्रों को 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
-सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए सिक्योरिटी मनी 30,000 रुपये है।
-प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के लिए यह 2 लाख रुपये हैं।
-प्राइवेट डेंटल कॉलेज के लिए एक लाख रुपये है।
...
अभ्यर्थी यह प्रपत्र रखें तैयार
-नीट स्कोर कार्ड
-10वीं व 12वीं की अंकतालिका और प्रमाणपत्र
-आईडी प्रूफ (आधार, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
-आठ पासपोर्ट साइज फोटो।
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
-जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-माइग्रेशन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed