फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NBW issued against three including the main accused

Basti News: मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ एनबीडब्लू जारी

Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
NBW issued against three including the main accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव का अपहरण कर हत्या करने के मुख्य आरोपी संदीप उर्फ मोनू समेत तीन आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार को पुलिस की तरफ से न्यायालय में गैर जमानती वारंट जारी करने की अर्जी दी गई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय ने तीनों फरार आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विवेचक तहसीलदार सिंह एसएचओ हर्रैया ने सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट दी कि अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव हत्याकांड के आरोपी हर्रैया थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी संदीप यादव उर्फ मोनू यादव, अनुराग यादव एवं किशनपुर निवासी आदित्य यादव के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी चालाकी से बार-बार स्थान बदल दे रहे हैं। ऐसी सूरत में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया जाना आवश्यक है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियोजन अधिकारी को सुनने के बाद तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बैदोलिया अजायब गांव निवासी चंद्रशेखर यादव 25 जनवरी को गांव के मित्र बजरंगी यादव के साथ हर्रैया गए थे। नरायनपुर तिवारी गांव के पास अपहरण कर चंद्रशेखर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed