फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National Sports Day: Hockey players to showcase their prowess today.

राष्ट्रीय खेल दिवस : आज हॉकी के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sat, 29 Aug 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day: Hockey players to showcase their prowess today.
बस्ती। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अंडर-14 बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक टीमों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी। विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम में तैयारियां पूरी करने का काम चलता रहा। वहीं, हॉकी, हैंडबॉल, दौड़ समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहाते नजर आए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के स्कूली बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता होगी। दूसरे दिन 30 अगस्त को खेलो इंडिया के तहत साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली शास्त्री चौक से शुरू होकर कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा और रौता चौराहा होते हुए तहसील गेट से स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन ‘खेल खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत खेलो इंडिया जिला स्तरीय हैंडबॉल बालिका वर्ग की प्रतियोगिता भी सुबह नौ बजे से आयोजित की जाएगी। तीसरे दिन 31 अगस्त को जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालक कुश्ती प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगिताएं शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed