फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National Lok Adalat will be held on 14th December

Basti News: 14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Thu, 31 Oct 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 31 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on 14th December
बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलक्ट्रेट एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने बताया है कि अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराए जाएंगे।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित) आदि वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चिह्नित किए गए वादों की सूचना, सूची निर्धारित प्रारूप पर 10 दिसंबर 2024 तक उपलब्ध करा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed