फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   national higway security

Basti News: हाईवे पर सुरक्षात्मक उपाय न करने पर डीएम नाराज

Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
national higway security
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अ​धिकारियों के साथ किया बैठक।
बस्ती। एनएचआई द्वारा हाईवे पर सुरक्षात्मक उपाय न किए जाने पर डीएम प्रियका निरंजन ने असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में हाइवे पर कोई दुर्घटना होती है तो एनएचआई पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वह कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अफसरों के साथ कर रही थीं। कहा कि हाइवे पर मानक के विपरीत संचालित की जा रहीं शराब की दुकानों की रिपोर्ट एसडीएम व सीओ हफ्तेभर में दें। कहा कि सुबह व रात में हाईवे पर निराश्रित मवेशी मौजूद रहते हैं इन्हें तत्काल हटवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईवे पर टी जंक्शन पर रंबलिंग स्ट्रिप लगवाने के लिए कई बार निर्देश दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। टोल प्लाजा के आसपास भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी/समिति के सदस्य सचिव केशव लाल ने किया। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एसडीएम सदर विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed