{"_id":"57f540b84f1c1b5d4826f838","slug":"my-political-insult-raj-kishore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा सियासी अपमान हुआ : राजकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा सियासी अपमान हुआ : राजकिशोर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व हर्रैया के विधायक राजकिशोर सिंह ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। बुधवार को हरैया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मंत्री पद से हटाकर मेरा राजनीतिक अपमान किया गया है। दो सप्ताह में अपने चुनाव चिह्न का ऐलान कर दूंगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के कुछ नेता मेरी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। वह मेरी हत्या भी करा सकते हैं।
मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद कसबे के बीआर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने जनशक्ति दिखाते हुए राजकिशोर सिंह हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि मुझे क्यों हटाया गया पता नहीं। जिस दिन मुंह खोलूंगा देश की राजनीति में भूचाल आ जाएगा। सपा के लिए मैंने पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य किया, लेकिन पद से हटाकर मेरा राजनीतिक अपमान किया गया, जिससे पूर्वांचल की जनता आहत है।
उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की रथ यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि हर्रैया में हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम से प्रदेश में चुनावी माहौल को नई दिशा मिली थी। पूर्वांचल में सबसे अधिक सीटें है और पूर्वांचल ही तय करेगा कि अगला सीएम कौन होगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि पूर्वांचल के मान सम्मान के लिए आगे आना होगा और सांप्रदायिकता जातीयता से ऊपर उठकर पूर्वांचल के विकास के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का जब कोई नेता आगे बढ़ता है तब उसे राजनीतिक साजिश का शिकार होना पड़ता है।