फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mushrooms are getting market, women are ahead in earning

Basti News: मशरूम को मिल रहा बाजार कमाई करने में महिलाएं आगे

Fri, 20 Feb 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mushrooms are getting market, women are ahead in earning
समूह की महिलाओं ने तैयार किया मशरूम संवाद
बस्ती। मशरूम की खेती महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के साथ आर्थिक स्थिति के सुधार में एक नया जरिया भी बन गई है। जिले के अधिकांश विकास खंड़ों में महिलाएं मशरूम उत्पादन कर इससे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से भी मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को अनुदान और महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिले में 603 से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर मशरूम की खेती कर रही हैं। कप्तानगंज ब्लॉक के रैकवार में स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि समूह की कई महिलाएं मशरूम की खेती कर स्वरोजगार कर रही हैं।
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के मशरूम अलग-अलग मौसम में उगाए जा सकते हैं जिससे आय का निरंतर स्रोत बना रहता है। उभाई स्वयं सहायता समूह की महिला दीप्ती बताती हैं कि इससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की महिला सदस्य इस कारोबार से जुड़कर अपने परिवार का सहारा बनी हैं। अब मशरूम की खेती से सभी की आर्थिक दशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा हैं। बेमहरी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं मशरूम उत्पादन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उत्पादन के बाद इसका बाजार मिल जा रहा है। इससे बिक्री में आसानी हो रही है। सहालग में इसकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed