फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murderer husband arrested

Basti News: विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
murderer husband arrested
विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के उमरिया गंगाराम गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया/बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के उमरिया गंगाराम गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी पति सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका गौरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के उमरिया गंगाराम गांव में रविवार रात गौरी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला था। गौरी की शादी 15 जून 2021 को हर्रैया थाना क्षेत्र उमरिया गंगाराम निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। उन दोनों का एक सात माह का बेटा भी है। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता तुलसीराम निवासी भदहा जंगल वार्ड नंबर आठ आदि शक्ति नगर बभनान नगर पंचायत थाना गौर की तहरीर पर पति सुनील गौड़, सास सुमित्रा, जेठ जय प्रकाश, देवर विजय प्रकाश, जेठानी सुनीता, उर्मिला, काजल, प्रियांशु और प्रिंस के खिलाफ आईपीसी 302 का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील को मनोरमा घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अनीता यादव, हेड कांस्टेबल रामेश्वर पांडेय, कांस्टेबल विश्वजीत विश्वकर्मा, प्रियंका वर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed