फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Murder FIR registered on court order.

Basti News: न्यायालय के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered on court order.
बस्ती। वॉल्टरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षीगण उनके पति से एक लाख रुपये उधार लिए थे। जिसे वह हड़पना चाहते थे। रुपये देने की बात कहकर 21 दिसंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उन्हें जिनवा चौराहा पर बुलाया। वहां ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सत्यता को छिपाने के लिए अस्पातल में भर्ती कराना चाहा। जानकारी होने के बाद पीड़िता जब अस्पताल पहुंची तो उसके पति मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने घनश्याम, निवासी रेहरवा, थाना वाॅल्टरगंज, सुड्डू, बब्बू शुक्ला, विजयी, निवासीगण बांसापार, थाना वाॅल्टरगंज एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed