{"_id":"64de622820d076905102a18b","slug":"murder-case-in-case-of-death-due-to-electrocution-while-fishing-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2892-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मछली पकड़ते समय करंट से मौत के मामले में हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मछली पकड़ते समय करंट से मौत के मामले में हत्या का केस
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर दर्ज कराया केस
23 जून को नगर थाना क्षेत्र के मोहटा घाट पर हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मछली का शिकार करते समय करंट लगने से मौत के मामले में नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके साथ गए तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी आरती का आरोप है कि तीनों आरोपी करंट से मछली मारने वाली मशीन के जरिए करंट लगाकर उसके पति रामू को मार डाला। बोलेरो से शव घर लाकर चारपाई पर लिटाकर भाग गए। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।
बता दें कि 23 जून को नगर थाना क्षेत्र के नेउरीगाड़ा कुसरौत (मोहटा घाट) गांव के रामू अपने गांव के जग नारायन, रामअशीष उर्फ चौधरी व धनपत आदि के साथ गांव के पास कुआनो नदी में मछली मारने गया था। वे लोग नाव पर बैठकर करंट वाली किसी मशीन से मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान करंट लगने से रामू की मौत हो गई थी। आरोप है कि तीनों ने मिलकर रामू को करंट वाली मशीन से मछली पकड़ने के बहाने से नदी पर ले जाकर करंट लगाकर मार डाला और शव को बोलेरो पर लादकर उनके घर लाकर चारपाई पर लिटा कर तीनों वहां से फरार हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से सभी पहलुओं पर तफ्तीश शुरु कर दी गई है।