फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MP inaugurated the village secretariat in Bailey.

Basti News: सांसद ने बेइली में किया ग्राम सचिवालय का लोकार्पण

Wed, 15 Oct 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated the village secretariat in Bailey.
बहादुरपुर। क्षेत्र के ग्राम बेइली में मंगलवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी और विधायक दूधराम ने आधुनिक ग्राम सचिवालय का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि यह सचिवालय प्रधान शेर मोहम्मद की दूरदर्शिता का परिणाम है। ग्रामीण अब पंचायत सहायक की मदद से सभी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकेंगे। सचिव व लेखपाल के यहां बैठने से ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

विधायक दूधराम ने बताया कि प्रधान ने मुख्यमंत्री से मिले धन का सदुपयोग कर ग्राम पंचायत के लिए आवश्यक सचिवालय का निर्माण कराकर विकास की दिशा में जज्बा दिखाया। प्रधान शेर मोहम्मद ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने आजमगढ़ में बने सचिवालय को देखकर प्रेरणा ली थी और ओडीएफ प्लस पल्स में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 24 अप्रैल को मिले 30 लाख रुपये से यह परियोजना संभव हुई। सचिवालय के निर्माण में ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों का सहयोग रहा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस सचिवालय का पांच माह में निर्माण पूरा हुआ। उद्घाटन समारोह में बीडीओ घीसम प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल, अनिल भारती, सचिन दुबे, अनिल चौधरी, विनोद चौधरी, वीरेन्द्र यादव, निसार अहमद, चंदन सिंह, एडीओ समाज कल्याण सुरेन्द्र नाथ चौधरी, पंचायत सचिव राजेन्द्र प्रसाद, कुमार सत्यम, शिवशंकर चौधरी, ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed