बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत चयनित प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क टूलकिट का वितरण किया। कहा कि योजना से लाभान्वित पात्र इसकी मदद से काम कर सकेंगे। टूल किट प्राप्त करने वाले सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, मो. राशीद, मनोज कुमार, जलाधर, सदावृक्ष, प्रदीप कुमार यादव, पवन कुमार, लालमन, शेरशाह कुमार, भगवती, सरोज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण चंद्र चौधरी, रामू, श्याम करन, सूरज शर्मा, ओम प्रकाश, राम ललित एवं सोहरत प्रसाद को मंडलायुक्त योगेश्वराम मिश्र व डीएम प्रियंका निरंजन ने उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने बताया कि अब तक वुडक्राफ्ट व सिरका के 100-100 लाभार्थियों को टूल किट वितरित किया जा चुका है। इस मौके पर प्रमुख यशकान्त सिंह, राकेश श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह आदि मौजूद रहे।