फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MP boosted players' enthusiasm, DM shared sports experiences

Basti News: सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, डीएम ने साझा किए खेल के अनुभव

Thu, 23 Jan 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
MP boosted players' enthusiasm, DM shared sports experiences
खेल कुंभ में सांसद राम प्रसाद चौधरी को खेल मशाल सौंपते आयोजक राजा एश्वर्यराज सिंह व अन्य
- राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल कुंभ, एथलेटिक्स खेलों का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। देशराज नारंग इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल कुंभ में पहुंचे सांसद राम प्रसाद चौधरी ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएम रवीश गुप्ता ने अपने विद्यार्थी जीवन के खेलों को लेकर अनुभव साझा किए।

एथलेटिक्स खेलों का उद्घाटन करते हुए सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि एक करोड़ 40 लाख की आबादी वाले भारत देश को ओलंपिक खेलो में अधिक से अधिक मेडल मिलना चाहिए। इसके लिए देश की प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं में शामिल होकर जिला व देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिभाओं को नई ऊर्जा मिलती है। खेल कुंभ में खो-खो व कबड्डी खेलों का उद्घाटन डीएम रवीश गुप्ता ने किया। डीएम ने मसूरी में अपने छात्र जीवन के दौरान हुए खेलों को साझा किया और खेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 1500 मीटर बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजक राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि खेल कुंभ में लगभग 500 खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। मंच का संचालन पूर्व छात्रनेता राय अंकुरम श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कुंवर अमित सिंह, कुंवर आनंद सिंह, प्रमोद उपाध्याय, राधेश्याम चौधरी, राजेश सिंह, राहुल यादव, अजय सिंह, हनुमान सिंह, जंग बहादुर चौधरी व अतुल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed