फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Movement of trains stopped... silence at the station

Basti News: ट्रेनों की आवाजाही बंद... स्टेशन पर सन्नाटा

Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Movement of trains stopped... silence at the station
- एक महीने तक निरस्त कर दी गई हैं पूर्वोत्तर रेलवे की अधिकतर ट्रेनें
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज, जफराबाद रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बाराबंकी, अयोध्या, शाहगंज, जफराबाद रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की अधिकतर ट्रेनें करीब एक महीने के लिए निरस्त कर दी गईं हैं। इसका असर रेलवे स्टेशन पर दिखने लगा है। ट्रेनों की आवाजाही न होने से प्लेटफार्म पर यात्री नहीं दिख रहे हैं। टिकट काउंटर पर छिटपुट की संख्या में लोग आ रहे हैं और टिकट लौट जा रहे हैं।
12 दिसंबर से ही गोरखपुर से लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन ठप होने लगा। निर्माण कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की सेवाओं की बड़ा फेरबदल किया गया है। करीब एक महीने तक 38 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचलन ठप रहेगा। 51 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। यह ट्रेनें गोरखपुर से वाया आजमगढ़, सुलतानपुर या फिर वाराणसी जंक्शन से निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों का आवागमन ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोग मुंबई, दिल्ली, बिहार, बंगाल की यात्रा के लिए भटक रहे हैं। हाईवे पर चलने वाली लांग रूट की बसों को सहारा बना रहे हैं। परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा झटका लगा है। इस अवधि में बिहार एवं लखनऊ में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी दूसरे जुगत की तलाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टिकट निरस्त कराने के लिए पहुंच रहे यात्री
11 से 15 जनवरी के बीच जिन यात्रियों ने महानगरों के लिए टिकट की बुकिंग कराई है वे इस अवधि में ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी पाते ही स्टेशन एवं ई-टिकट सेंटरों पर पहुंच कर टिकट वापस कर रहे हैं। बुधवार दोपहर एक बजे तक 35 टिकट निरस्त कराए गए। यात्री महानगरों में जाने के लिए लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर से दोबारा टिकट की बुकिंग करा रहे हैं।
...

हाईवे और रोडवेज पर दिख रहे यात्री
यात्रियों का रुझान अब बसों की ओर देखा जा रहा है। हाईवे पर चलने वाली लांग रूट की बसों में लोग सफर करने के लिए मजबूर हैं। पटेल चौक, टोल प्लाजा, मूड़घाट, फुटहिया आदि चौराहों पर लोग बसों का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।
------------------
अभ्यर्थियों को होगी दिक्कत

केंद्र सरकार के एकलव्य कॉलेज में शिक्षक भर्ती परीक्षा लखनऊ और पटना में 16 दिसंबर को होनी है। पूर्वांचल के अभ्यर्थियों को इन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कठिनाई हो रही है। लोग यात्रा के लिए दूसरा जुगत बना रहे हैं।




यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

अप- डाउन ट्रेनों में बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी मेल, उदयपुर सिटी- कामाख्या एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस, छपरा- लखनऊ एक्सप्रेस, नकहा जंगल- गोमतीनगर एक्सप्रेस, छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस, रक्सौल-आनन्द विहार एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस, छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा-गोमतीनगर पूजा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed