फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother Brahmacharini was worshiped

Basti News: नावरात्र के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना

Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini was worshiped
मां की आराधना में लीन हैं देवी भक्त, पूजा की थाल सजाकर पहुंच रहे दरबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। उपवास रखकर देवी भक्त घर में स्थापित कलश के सामने मां भगवती की आराधना की। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
घरों से लेकर मठ-मंदिरों तक नवदुर्गा का आह्वान किया जा रहा है। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ घंटा-घड़ियाल की गूंज हो रही है। जगह-जगह सुबह-शाम देवी के जयकारे लग रहे हैं। सुबह से ही देवी भक्तों में उत्साह बढ़ जा रहा है। लोग पहले घर में पूजा-अर्चना के बाद परिवार के साथ मंदिरों में पहुंच रहे हैं। यहां महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी एक साथ देवी की उपासना कर रहे हैं। हर कोई माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में भी दुर्गा पूजा समारोह शुरू हो गए हैं। गांव-गावं और कस्बों में दुर्गा पंडाल सजे हुए हैं। सुबह-शाम मां का दरबार सज रहा है। श्रद्धालु घर से निकलकर दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पूजा पंडालों में देवी गीतों की बौछार हो रही है। नवरात्र के प्रथम दिन ही देवी प्रतिमाओं की पट्टिकाएं खोल दी गईं हैं। यहां दशमी की तिथि में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। हर्रैया, नगर बाजार, कलवारी, कुदरहा, बनकटी, मुंडेरवा, सोनहा, रुधौली आदि कस्बों में सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल भक्तों के आस्था के केंद्र बने हुए हैं। आयोजक समितियां देवी जागरण की तैयारियां भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शहर में सप्तमी के दिन से शुरू होगा दुर्गा पूजा समारोह
शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा समारोह की शुरुआत सप्तमी के दिन से होगी। कोतवाली और पुरानी बस्ती क्षेत्र में 200 से अधिक प्रतिमाए स्थापित की जा रही हैं। कंपनीबाग, गांधीनगर, मालवीय रोड, कटरा, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार आदि जगहों पर दुर्गा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले दो से तीन दिन में शहर दुर्गा पंडालों से सजकर तैयार हो जाएगा। यहां ग्रामीण अंचल की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। शहरी क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा तिथि में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed