{"_id":"678403fcd421b38983070152","slug":"mother-and-daughter-hit-by-trolley-angry-villagers-blocked-the-road-twice-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130355-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रॉला की चपेट में आई मां-बेटी, भड़के ग्रामीणों ने दो बार लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रॉला की चपेट में आई मां-बेटी, भड़के ग्रामीणों ने दो बार लगाया जाम
Sun, 12 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बारिश के बीच ट्रॉला रोककर रोड जाम करके खड़े ग्रामीण-
महिला के गोरखपुर से रेफर होने के बाद मुंडेरवा मार्ग पर पहुंच गए सौ से ज्यादा ग्रामीण
मुंडेरवा क्षेत्र के भैंसा पांडेय गांव के केवटहिया पुरवा की हैं पवित्रता देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भैसा पांडेय गांव में पैदल जा रही मां-बेटी ओवरलोड गन्ना लदे ट्रॉले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉला रोक कर दोपहर एक से दो बजे के बीच जाम लगाया। मुंडेरवा थाना प्रभारी द्वारिका प्रसाद चौधरी के समझाने पर ग्रामीण सड़क से हटे। बाद में महिला को गोरखपुर से रेफर किए जाने के बाद ग्रामीणों ने शाम पांच से करीब 6:30 बजे के बीच दोबारा जाम लगा दिया। सौ से ज्यादा महिला-पुरुष करीब दो घंटे तक महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर डटे रहे। उनका आरोप है कि पुलिस ने बल पूर्वक उन्हें खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, भैंसा पांडेय (केवटहिया) निवासी 45 वर्षीय पवित्रा देवी पत्नी हजारी अपनी 21 वर्षीय बेटी करीना के साथ खेत से गन्ना छील कर पशुओं के लिए गन्ने की हरी पत्ती लेकर घर जा रही थीं। केवटहीया मोड़ पर महादेवा की तरफ से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅले से बाहर निकला गन्ना करीना को लग गया और वह सड़क पर गिर गई। उसे बचाने में पवित्रा भी चपेट में आ गईं और उनके दोनों पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गए एवं अन्य जगह भी चोटें आईं।
ग्रामीणों ने निजी वाहन से महिला को सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। महिला के चार बच्चे हैं। इनमे तीन लड़की और एक लड़का है।
विज्ञापन
महिला के पति हजारी मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। चिकित्सक के मुताबिक, महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जाम लगाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि घायल पवित्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मगर, हादसे के बाद किसी तरह की मदद नहीं मिली।