{"_id":"6576072576deb94d000a4184","slug":"morning-walk-be-careful-otherwise-you-will-fall-ill-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8173-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निग वॉक: सावधान सर्तक रहे वरना हा जाएंगे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निग वॉक: सावधान सर्तक रहे वरना हा जाएंगे बीमार
Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम का तेवर ढीला पड़ गया है इसके चलते सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर दिन जिला अस्पताल में 50 प्रतिशत मरीज वायरल संक्रमण की आ रहे हैं। इनमें खांसी सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज भर्ती भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा बीमार, बुजुर्ग व बच्चों के लिए है। इनको अधिक सावधानी की जरूरत है। यदि सुबह टहलने जाते हैं तो सावधान रहें। सड़क पर निकलने से पहले गरम कपड़े जरूर पहनें। सेहत से कोई समझौता न करें।
मौसम में हुए बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। सुबह-शाम व दोपहर में भी ठंड का असर, ठंडी हवाएं, बादल छाए रहने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण लोग सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। ठीक से धूप नहीं होने के कारण भी लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
बीपी के मरीजों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के डॉ. रजत पांडेय ने ये भी बताया कि सुबह, दोपहर और रात के वक्त तापमान में काफ़ी उतार- चढाव देखने को मिलता है. इस कारण शरीर को संतुलन बनाने में कठिनाई होती है. ऐसे में बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होती है। क्योंकि उतार चढ़ाव वाले मौसम में लोग कपड़ों व रहन सहन को लेकर लापरवाह हो जाते हैं, जिससे वायरल संकमण की चपेट में आने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
रोजाना करें योग, पौष्टिक आहार भी लें
जिला अस्पताल में आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हुई है। उसके बाद से लोगों में वायरल बीमारियां बढ़ रही हैं। वायरल के साथ चर्म रोग सहित अन्य बीमारी भी घेर रही हैं। बदलती जीवनशैली में लोगों ने योग व व्यायाम से दूरी बना ली है। लेकिन व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घंटा योग जरूर करना चाहिए। ताजा व स्वच्छ खाना खाएं। उत्तम वसा व तेल का उपयोग करें। फल, सब्जियां, मेवा व साबुत अनाज का अधिक सेवन करें। जैतून, सोयाबीन, सूरजमुखी व मक्के का तेल आपको व आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है। रोजाना दो-तीन लीटर गुनगुना पानी पीएं। चार बादाम, दो अंजीर और एक अखरोट को रोज रात को पानी में भिगोएं और सुबह खाएं। शराब व धूम्रपान के सेवन से बचें।