फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   More than 97 percent vote, trust in country made Kovid vaccine

97 प्रतिशत से अधिक लोगों का मत, देश में बने कोविड टीके पर है भरोसा

Thu, 11 Feb 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
More than 97 percent vote, trust in country made Kovid vaccine
97 प्रतिशत से अधिक लोगों का मत, देश में बने कोविड टीके पर है भरोसा
विज्ञापन

बस्ती। नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद कुमार पॉल ने बताया कि देश में कोविड-19 टीका लगवाने वाले 97 प्रतिशत लोग टीकाकरण से संतुष्ट पाए गए हैं।
दुनिया के अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अपने देश में 66 लाख से ज्यादा लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। अब तक जिन लोगों को टीका लगाया जा रहा है, उनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हैं। इन्हें सबसे ज्यादा खतरा है। उन्होंने ये बातें ‘कैसे बढ़ाएं टीकाकरण पर भरोसा’ विषय पर आयोजित वेबिनार कार्यक्रम में कहीं। इसका आयोजन हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ इंडिया रिसर्च सेंटर और प्रोजेक्ट संचार की ओर से किया गया था। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कोविड-19 टीकाकरण पर भारतीय संदर्भ में चर्चा की। डॉ. पाल ने बताया कि 1500 में मुश्किल से एक को कोई हल्की सी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साह वर्धक रहा है। टीकों के प्रति हिचकिचाहट अब बहुत तेजी से समाप्त हो रही है। दोनों टीके सर्वाधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास का आधार घरेलू टीकों की व्यापक उपलब्धता, टीकों के भंडारण और वितरण की विशाल ढांचागत सुविधाएं और कोविन के रूप में एक समग्र आईटी समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेणु स्वरूप ने कहा मानव संसाधन, ढांचागत सुविधाओं और टीकों के लिए उपयुक्त माहौल बनाने में किया गया भारत का प्रयास अब तक के इस टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता की मुख्य वजह रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में आधा दर्जन टीके मंजूरी की प्रक्रिया में काफी आगे पहुंच चुके हैं। दो टीके फेज-थ्री ट्रॉयल में हैं। जो टीके तैयार किए जा रहे हैं, उनमें एक डीएनए आधारित टीका है।

इसी तरह एमआरएनए और आरबीडी आधारित टीका भी तैयार किया जा रहा है। रूसी स्पुतनिक टीके का भारतीय साझेदारी में ट्रायल चल रहा है। बताया कि भारत बायोटेक दूसरे टीकों के अलावा नाक से दिया जाने वाला टीका भी तैयार कर रहा है। कई दूसरे टीके भी प्री क्लीनिकल ट्रायल में काफी आगे बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed