फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   More patients suffering from cold, fever and diarrhea reached the health fair.

Basti News: आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार और डायरिया के अधिक मरीज पहुंचे

Mon, 29 Sep 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
More patients suffering from cold, fever and diarrhea reached the health fair.
कलवारी में मरीज की जांच करती डॉ. प्रशंसा जायसवाल
बस्ती। जिले की 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। अधिकतर पीएचसी में एलोपैथ के डॉक्टर नदारद रहे। वहीं, कई पीएचसी पर फार्मासिस्ट और आयुष डॉक्टर ने उपचार किया। मेले में अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और डायरिया के साथ त्वचा के थे।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदिहया में स्वास्थ्य मेला के साथ महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई। यहां 68 मरीजों की जांच हुई। डॉ. इंद्रावती कुमारी ने परामर्श दिया। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने जांच की। 59 मरीज आए। इसमें महिलाओं की भी स्क्रीनिंग की गई। कलवारी संवाद के अनुसार जन आरोग्य मेला में सीएचसी बहादुरपुर में 25 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। डॉ. प्रशंसा जायसवाल ने बताया कि मेला में बुखार, खांसी, दस्त, त्वचा रोग, हड्डी दर्द, महिला रोग आदि के 25 मरीजों का इलाज किया गया। फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, एलटी राजेश यादव, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वाय तेज प्रताप, रमजान अली ने सहयोग किया।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार सीएचसी पर 15 मरीज ही आए। बताया गया कि यहां मेला लगाने का कोई आदेश नहीं है, फिर भी मेला लगाया जाता है। मेला में विशेषज्ञ की तैनाती न होने से मरीज परेशान रहे। मेला को जैसे-तैसे निपटाया गया। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि सर्दी जुकाम, बुखार, आंख में इंफेक्शन, त्वचा के और पेट से संबंधित मरीज ही आए। फार्मासिस्ट गुलाब, स्टाप नर्स लक्ष्मी त्रिपाठी, दीक्षा श्रीवास्तव, विनोद चौधरी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने 14 मरीजों की जांच की। मौसमी बीमारी के मरीज ज्यादा आए। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार पीएचसी वाल्टरगंज में डॉ. रवि वर्मा ने 30 मरीजों की जांच की। एलटी कनिष्को चित्रगुप्त ने मलेरिया के दो, एचबी के तीन आदि जांच किए। राजेंद्र प्रसाद, शहजादा परवेज, माधुरी, नित्यराम चौधरी, राम बहादुर चौधरी, राकेश चौधरी ने सहयोग किया।

पीएचसी कुदरहा में बिना डॉक्टर के मेला चला। हरदी, मुसहा, हलुआ बाजार में जैसे-तैसे चला। मरीज निराश लौट गए। फार्मासिस्ट और आयुष डॉक्टर पीसीएम टेबलेट देकर घर भेजे। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मेला में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। एलोपैथ डॉक्टर की कमी है, लेकिन रविवार के दिन कोशिश होती है कि मेला में एक डॉक्टर एलोपैथ का जरूर बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed