फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monsoon will have to wait, there is no hope of respite from the heat

Basti News: मानसून का करना होगा इंतजार, गर्मी से राहत के आसार नहीं

Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will have to wait, there is no hope of respite from the heat
तेज धूप के कारण कपड़ा ओढ़ कर जातीं महिलाएं।
बस्ती। मानसून ने हफ्तेभर की देर से आठ जून को केरल में दस्तक दी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जिले में मानसून पहुंचने में अभी 20 दिन और समय लगेगा। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अभी तापमान और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शुक्रवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर आमजन जीवन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मानसून आने में सात दिन की देर का असर सभी पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण एक ओर लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर किसानों को धान की नर्सरी खराब होने का डर सता रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण बाजार दिनभर सूने रह रहे हैं। आम दिनों में सड़को पर लगने वाला जाम गर्मी में नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को शहर के मालवीय रोड, ब्लॉक रोड, स्टेशन, अस्पताल और पक्के बाजार की सड़कें दिनभर सूनी रहीं। दिनभर जाम की सांसत झेलने वाला कंपनीबाग, अस्पताल और रोडवेज तिराहा पूरे दिन सूना रहा है। इक्का दुक्का वाहन ही चौराहों से होकर गुजरते दिखे। गर्मी के प्रकोप के कारण लोगों ने बाजार आने जाने के समय में भी परिवर्तन कर लिया है। शाम छह बजे के बाद ही बाजार में भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

--
खराब हो सकती है धान की नर्सरी
- तापमान अधिक होने के बाद भी किसान तेजी से धान की नर्सरी डाल रहे हैं। राष्ट्रीय नवोन्मेषी पुरस्कार प्राप्त किसान राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि धान की नर्सरी के लिए 35 डिग्री तक का तापमान बढि़या माना जाता है। इस तापमान में पौधों का विकास बढि़या होता है और वे स्वास्थ्य होते है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि अधिक तापमान से नर्सरी की पौध को बचाने के लिए किसान सुबह या शाम हल्की सिंचाई करें। यदि संभव हो तो फव्वारा तकनीक से नर्सरी में पानी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने में लगेगा 20 दिन का समय
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। अभी मानसून ने केरल में दस्तक दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे पहुंचने में 20 दिन का समय लगेगा। तब तक गर्मी से राहत की उम्मीदें छोड़ दें और बचाव पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed