फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monsoon becoming active again, forecast of rain for four days

Basti News: फिर सक्रिय हो रहा मानसून, चार दिन बारिश का अनुमान

Tue, 06 Aug 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Monsoon becoming active again, forecast of rain for four days
हल्की बूंदाबांदी हुई, बादलों ने बार-बार सूरज को ढका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सूखा बीत रहे सावन में बारिश की फुहारें पड़ने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले चार दिनों के भीतर झमाझम बारिश होगी। बंगाल की खड़ी से नमी लेकर आ रही हवा के गोरखपुर-बस्ती मंडल के ऊपर से होकर गुजरने की वजह से इसकी संभावना बढ़ गई है। उम्मीद है कि मंगलवार को इसकी पहली किस्त सामने आ सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को कभी-कभार तेज धूप हुई, लेकिन बादलों ने बार-बार सूरज को ढक लिया। शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर से मानसून की टर्फ रेखा गुजर रही है।
विज्ञापन

परिणाम स्वरूप बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बलरामपुर, अयोध्या, लखनऊ, ललितपुर, झांसी, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ जिलों पर वज्रपात की भी आशंका है। इससे पूर्व शनिवार को दिन और रात में 20 से 25 किमी की गति से पुरवा हवा चलती रही। तेज हवा चलने से तापमान नीचे आ गया और मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed