{"_id":"67dc591af53e6caf3b09bb39","slug":"money-was-snatched-by-promising-to-get-a-job-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133757-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये हड़पे
Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने, लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
चोरखरी निवासी अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि आरोपी राजेंद्र यादव उनका पूर्व परिचित है। आरोप है कि राजेंद्र ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। खाते में रुपये भेजने के काफी दिनों तक नौकरी नहीं लगवाने पर संपर्क किया। नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो 40 हजार रुपये लौटा दिए। शेष 60 हजार रुपये नहीं दिए। बाद में रुपये मांगने पर इन्कार कर दिया। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी राजेंद्र यादव निवासी महुली संतकबीरनगर परे रुपये हड़पने, मारपीट, लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद