फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mohit murder case: Hearing on remand application today

मोहित हत्याकांड : रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

Tue, 06 Aug 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Mohit murder case: Hearing on remand application today
बस्ती। मोहित यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी इलहान की पुलिस रिमांड पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इसके लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली पुलिस की तरफ से न्यायालय में रिमांड लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि मोहित यादव का शव बरामद करने के लिए इलहान की रिमांड की आवश्यकता है। ताकि एसडीआरएफ टीम के साथ पुलिस शव को ढूंढ सके। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि रिमांड मंजूर करने से पहले न्यायालय में आरोपी का पक्ष सुना जाना है। इसके लिए मंगलवार को पेशी होगी। एक अगस्त को हत्या और शव को ठिकाने लगाने वाले इलहान की गिरफ्तारी होने के बाद पता चला कि शव को पिपरा गौतम जाने वाले दबिला पुल से कुआनों नदी में फेंका गया है। यह स्थान चंगेरवा से करीब एक किलोमीटर पश्चिम स्थित है। अब पुलिस को लगता है कि उसी एक किलोमीटर के बीच कहीं न कहीं मोहित का शव जरूर होगा। इसके लिए पुलिस इलाहान को रिमांड पर लेना चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed