फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Modified bikes...running around the city

Basti News: मॉडिफाई बाइक...शहरभर में कर रहे धांय-धांय

Wed, 14 Aug 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Modified bikes...running around the city
स्टंटबाजी का लाखों का धंधा, युवाओं में बढ़ रहा बाइक मॉडिफाई कराने का शौक
विज्ञापन

अपने साथ दूसरों की भी आफत में डाल रहे जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेसर बाइक के शौकिन और स्टंटबाजों के चलते शहर में बाइक मॉडिफिकेशन का धंधा भी खूब फल-फूल रहा है। हर महीने पांच से 10 लाख का इसका व्यापार होता है। फिल्मी स्टाइल में बाइक मॉडिफाई कराना है तो 35 से 40 हजार रुपये खर्च होंगे। 18 हजार तक के साइलेंसर लगते हैं, जिनसे कट्टे से फायर वाली आवाज निकलती है। युवा मॉडिफाई बाइक लेकर शहर भर में धांय-धांय का शोर करते घूमते हैं। कई बार वे खुद तो चोटिल होते ही हैं, दूसरों की जान आफत में डाल देते हैं।
गाड़ियों को मॉडिफाई करने के पार्ट्स दिल्ली के करोल बाग से मंगाए जाते हैं। बाकायदा कैटलॉग दिखाकर दुकानदार ऑर्डर लेते हैं और सप्ताह भर में बाइक को मॉडिफाई कर देते हैं। धंधेबाज आरटीओ के मानकों के विपरीत ऐसे मोटर पार्ट्स बेच रहे हैं, वहीं स्टंटबाजों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी रही हैं। पिछले हफ्ते गोरखपुर के पैडलेगंज में स्टंटबाजी के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसके दो साथी मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। जिस बाइक से स्टंटबाजी के दौरान ये तीनों हादसे का शिकार हुए वह भी मॉडिफाई कराई गयी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला ने स्टंटबाजी के लिए बाइक में लगाए जा रहे पार्ट्स बेचने के धंधे की पड़ताल की। कटेश्वरपार्क स्थित एक दुकानदार ने बताया कि 10 से 15 हजार रुपये में बाइक मॉडिफाई हो जाएगी। फिल्मी स्टाइल में बाइक मॉडिफाई कराना है तो यह खर्च 35 से 40 हजार रुपये तक चला जाएगा। उसकी दुकान पर छह हजार से लेकर 18 हजार रुपये कीमत के साइलेंसर थे, जिनसे कट्टे से फायर की तरह आवाज निकलती है। दुकानदार के अनुसार, 18 हजार रुपये की कीमत वाले साइलेंसर की मांग ज्यादा है, इससे तेज आवाज निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह स्टेशन रोड के एक टायर के दुकानदार ने बताया कि वह दिल्ली से चौड़ा टायर और एलाॅय व्हील मंगाते हैं। उन्होंने बताया कि आज कल तो नई बाइक के चक्के लोग बदलवाकर चौड़ी टायर और एलाॅय व्हील लगवा रहे हैं, इसकी कीमत 10 से 15 हजार तक है।



मॉडिफाई करवाकर बना रहे रेसर बाइक

कचहरी चौराहे के एक अन्य दुकानदार ने बताया कि बाइक मॉडिफाई करने का काम यहां नहीं कहीं और किया जाता है। इसके लिए करीब एक सप्ताह के लिए बाइक ली जाती है। 35 से 40 हजार के खर्च में बाइक में शार्ट हैंडिल, डबल साइलेंसर, एलाॅय व्हील, हेडलाइट, हॉर्न, स्टीकर और स्टाइलिश लेग गार्ड और सीट कवर लगाई जाती है। इसके बाद बाइक की आवाज और लुक दोनों ही बदल जाते हैं। स्पीड बढ़ाने के लिए बाइक में अलग से एक्स्ट्रा पाॅवर सिलेंडर लगाया जाता है।



यहां चमक रहा धंधा

सूत्रों की मानें तो शहर में कंपनीबाग, रोडवेज, मालवीय रोड पर मॉडिफिकेशन के पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि करीब पांच से आठ लाख रुपये के पार्ट्स हर महीने बिक जा रहे हैं। शौकीनों की संख्या बढ़ी है, हर कोई सामान्य गाड़ी को भी अलग दिखाना चाहता है। पल्सर, बुलेट, होंडा, टीवीएस की बाइक सबसे अधिक मॉडिफाई कराने के लिए लाई जाती है। दुकानदाराें ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग से बाइक और फोर व्हीलर के पार्ट्स कश्मीरी गेट से मंगाए जाते हैं।

ब्लूटुथ वाला हेलमेट
दुकानों पर एक से बढ़कर एक स्टंटबाजों के लिए हेलमेट भी बिक रहे हैं। साथ ही हेलमेट में लगाने वाला कॉर्टून आकार का कवर भी आठ से नौ सौ रुपये में बिक रहा है। हेलमेट के अंदर ही साउंड सिस्टम भी लगे रह रहे हैं, इसे ब्लू टूथ से जोड़कर बजाया जाता है। हेलमेट के अंदर तेज आवाज में गाना बजाकर स्टंटबाज जोश में बाइक चलाते हैं।

कोट

कंपनी से निकली बाइक या फोर व्हीलर में कोई दूसरा पार्ट्स नहीं लगवा सकते हैं। इसको रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इधर फिर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed