फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Modi took India out of the scope of India: Nadda

मोदी ने भारत को इंडिया के दायरे से बाहर निकाला : नड्डा

Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Modi took India out of the scope of India: Nadda
कार्यक्रम को संबो​धित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 के पहले ओलंपिक और एशियन गेमों में देश इतनी तादाद में पदक नहीं मिलते थे। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हुए हैं तब से इन वैश्विक खेलों में देश ने सबसे अधिक पदक हासिल किया है। इसकी मुख्य वजह यह कि मोदी ने देश को इंडिया के दायर से बाहर निकाल भारत के दायरे में पहुंचाया है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम परिसर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन अवसर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी से पहले ओलंपिक और एशियाई खेलों में इंडिया खेलती थी। इसका एक सीमित दायरा था, इसमें खिलाड़ी मुंबई, बेंगलुरू और दिल्ली जैसे बड़े-बड़े शहरों से आते थे। यही वजह है कि 70 साल में अपेक्षित पदक नहीं मिल पाए। मोदी इसे इंडिया के दायरे बाहर निकालकर भारत में पहुंचाया। इसमें गांव, गरीब, किसान का बेटा हिस्सा लेने लगा।
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में एशियन गेम्स से 100 से ज्यादा पदक हमारे खिलाड़ियों ने हासिल किया है। 70 साल के बाद टोक्यो के ओलंपिक में भी भारत के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक हासिल किए। यह तभी होगा जब देश नेतृत्व, नीति, नियत और कार्यक्रम से चले। मोदी ने इसे करके दिखाया है। इसी की देन है कि 2014 से पहले ओलंपिक खेलों के लिए महज 12119 करोड़ रुपये का बजट था। मगर, मोदी के नेतृत्व के कारण अब यह बढ़कर 3397 करोड़ रुपये का हो चुका है। एक लक्ष्य निर्धारित कर ओलंपिक का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ। मोदी के नीति की देन है कि ओलंपिक खेलों के लिए विदेशों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्हें 50 हजार प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। आठ हजार खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए चयनित किया गया है। इसमें तीन हजार महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनके लिए 34 कोच और प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। खेलो इंडिया में एक हजार करोड़ का बजट है। इसमें 2500 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इसके तहत 820 स्पोर्ट्स सेंटर खोले गए हैं। इसमें 80 सेंटर केवल यूपी में है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी तय किया है कि अब गांव और ब्लॉक स्तर पर भी खेल मैदान होगा। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अब इंडिया की जगह भारत के गांव का बच्चा हिस्सा लेगा। यह मुहिम मोदी के नेतृत्व में सफल होती दिख रही है। इसके अलावा भारत सभी मामलों में नंबर एक बनता जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, खेल सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, वंचित, शोषित, आदिवासी, अनुसूचित, किसान, नौजवान, महिला सभी को ताकत दिया है। अर्थव्यवस्था के मामले में हमने यहां 200 साल राज करने वाले इंग्लैंड को भी पीछे छाेड़ दिया।

दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है। 2024 में मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो भारत भी दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी सरकार में साढ़े 13 करोड़ परिवार को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। देश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, हाईवे, एयरपोर्ट बड़े पैमाने पर बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। यहीं विकसित भारत का स्वरूप है। स्टील, इस्पात, दवा, पेट्रोल, डिफेंस आदि क्षेत्रों में भारत ने अब निर्यात करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed