फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Modi government will be formed again: Nitesh

फिर बनेगी मोदी सरकार : नितेश

Sat, 03 Feb 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Modi government will be formed again: Nitesh
सोनहा मंडल कार्यशाला में गांव चलो अभियान की बनी रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी






भानपुर। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत पार्टी नेता और कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर प्रवास करेंगे। इस दौरान पार्टी के नेता सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से तय विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करेंगे।

यह कहना है भाजपा नेता नितेश शर्मा का। वह शुक्रवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सोनहा मंडल में स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं को अपने निर्धारित बूथ पर प्रवास कार्यक्रम के तहत रात्रि निवास करना है। प्रवास के दौरान पार्टी की ओर से तय किए गए महत्वपूर्ण कार्य को बूथ स्तर पर ही पूर्ण करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इसके लिए आम जनमानस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है। इस बार 2014 तथा 2019 से भी प्रचंड बहुमत मिलेगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया व संचालन उमाकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर भगवंत गुप्ता, अवधेश शुक्ल, रामभारत यादव, गगन पांडेय, अंबिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed